{"_id":"6a2c023d5b5e5712fd059ca3","slug":"man-convicted-of-knife-attack-on-two-brothers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140580-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो भाइयों पर चाकू से हमला करने वाला दाेषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो भाइयों पर चाकू से हमला करने वाला दाेषी करार
विज्ञापन
-गाड़ी ट्रांसफर के विवाद में दो भाइयों पर ताबड़तोड़ वार, साकेत कोर्ट ने आरोपी को ठहराया दोषी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में गाड़ी ट्रांसफर को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमले के मामले में साकेत कोर्ट ने आरोपी विवेक उर्फ प्रतीक को दोषी करार दिया। साकेत अदालत के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने फैसला सुनाया। करीब साढ़े चार साल पहले हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। अब लंबी सुनवाई और 18 गवाहों की गवाही के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया। आरोप है कि गाड़ी का ट्रांसफर नहीं कराया गया था, जिसको लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। अदालत में आरोपी के पिता ने यह भी स्वीकार किया कि वाहन खरीदा गया था, लेकिन ट्रांसफर को लेकर समस्या थी। अभियोजन पक्ष ने इसे हमले की मुख्य वजह बताया।