फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man conveyed thirty five hundred injured in hospital in one year

1 साल में 3500 घायलों को पहुंचाया अस्पताल, पर नहीं लिया इनाम

Fri, 22 Feb 2019 06:00 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 22 Feb 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
Man conveyed thirty five hundred injured in hospital in one year
सांकेतिक चित्र
सड़क हादसों को लेकर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक साल में 3500 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने वाले किसी भी शख्स ने दिल्ली सरकार से इनाम नहीं लिया।
विज्ञापन


ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली सरकार राजधानी के लोगों पर गर्व कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मानें तो इससे साबित होता है कि लोगों के लिए रकम से ज्यादा इंसानियत पर भरोसा है।
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली सरकार ने पिछले वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाने के लिए एक योजना शुरू की थी, जिसके तहत अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स को दो हजार रुपये का इनाम मिलना है। अब इस योजना को करीब एक वर्ष होने को आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


3500 घायलों की अस्पताल में इलाज मिलने से जान भी बच गई, लेकिन दो हजार रुपये के लिए कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस तरह की योजना में ऐसा पहली बार है जब जनता की ओर से इतना सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग उन लोगों के लिए मिसाल हैं जो सड़क पर पीड़ित को तड़पता छोड़ आगे बढ़ जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed