{"_id":"bd4ffba37daa957c7716ab9ef071b171","slug":"man-commits-suicide-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की पटरी पर लेटकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की पटरी पर लेटकर दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 17 Jun 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में कंपनी में ड्यूटी के लिए निकले युवक ने सोमवार को ट्रेन की पटरी पर आत्महत्या के इरादे से लेट गया।
विज्ञापन
लोगों के बचाने के प्रयास के बावजूद ट्रेन उसके उपर से गुजर गई और उसकी मौत हो गई।
जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, चार-आठ मरला निवासी 25 वर्षीय चितवन ग्रोवर सोमवार को सेक्टर-37 स्थित निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए निकला।
स्कूटी से वह सराय अलावर्दी फाटक के पास पहुंचा और यहां स्कूटी खड़ी कर घूमता रहा। जैसे ही यहां से ट्रेन आती दिखी वह पटरी पर लेट गया।
हालांकि, लोगों ने उसे काफी बचाने की कोशिश की। लेकिन, ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जीआरपी ने युवक की पहचान कर उसके परिजनों को बुलाया। जीआरपी थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।