{"_id":"65fcb09517972427e200e2b3","slug":"man-climbs-peepal-tree-to-call-wife-and-children-from-bihar-to-delhi-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : बिहार से पत्नी और बच्चों को दिल्ली बुलाने के लिए पीपल के पेड़ पर चढ़ा आदमी... फिर बुलाई गई स्काई लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : बिहार से पत्नी और बच्चों को दिल्ली बुलाने के लिए पीपल के पेड़ पर चढ़ा आदमी... फिर बुलाई गई स्काई लिफ्ट
Fri, 22 Mar 2024 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:41 AM IST
सार
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए और चार घंटे की मशक्कत के बाद स्काई लिफ्ट की मदद से उसे नीचे उतारा। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे स्वयंसेवी संस्था के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार से पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने के लिए एक शख्स मंगलवार दोपहर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में पीपल के पेड़ पर चढ़कर शोर मचाने लगा। इस बीच लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए और चार घंटे की मशक्कत के बाद स्काई लिफ्ट की मदद से उसे नीचे उतारा। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे स्वयंसेवी संस्था के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, शख्स की पत्नी और बच्चे गांव गए हुए हैं, जिन्हें वह दिल्ली बुलाना चाह रहा था। आरोपी मांग पूरा होने के बाद ही नीचे उतरने की बात कह रहा था।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने उसके पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह टहनियां तोड़कर उन पर फेंकने लगा। इसके बाद टीम ने किसी अनहोनी को देखते हुए पेड़ के नीचे फाइबर सीट बिछाई। फिर ब्रांटो स्काई लिफ्ट बुलाकर चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतार लिया। पुलिस ने गांव में परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने पत्नी और बच्चों को वापस भेजने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन