{"_id":"5eb12907b8b8c1648822fa60","slug":"man-caught-in-chandni-bagh-entering-containment-zone-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दोस्त से मिलने के लिए कंटेनमेंट जोन में घुसने का प्रयास कर रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दोस्त से मिलने के लिए कंटेनमेंट जोन में घुसने का प्रयास कर रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
Tue, 05 May 2020 02:21 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 05 May 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
रेड जोन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के चांदनी महल इलाके में दोस्त से मिलने के लिए एक शख्स ने कंटेनमेंट जोन में घुसने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि कोरोना से संक्रमित कई लोग मिलने के बाद चांदनी महल इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। बाहर से किसी भी व्यक्ति को इस इलाके में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है और न ही किसी को यहां से बाहर निकलने की इजाजत है।
विज्ञापन
इस इलाके की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दरियागंज निवासी नौशाद (44) ने इस इलाके में घुसने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने दबोच कर पूछताछ की।
विज्ञापन
नौशाद ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने आया था। हालांकि पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।