Video: पांच हमलावरों ने सारेआम युवक पर 50 से अधिक किए वार, लोग देखते रहे तमाशा, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
आरोपियों के जाने के बाद गली में लोग उसके शव के पास से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो तब तक नजीर की मौत हो चुकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाफराबाद इलाके के चौहान बांगर स्थित मंगला अस्पताल वाली गली में रविवार शाम नजीर उर्फ नन्ने (35) नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या का सोमवार को रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पांच आरोपी बीच सड़क पर नजीर को चाकू से गोद रहे हैं। इस दौरान भीड़ तमाशबीन बनी रही।
आरोपी उसके सिर, गले, चेहरे, गर्दन, पेट, कमर पर चाकू के 50 से अधिक वार करते हैं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बिना किसी विरोध के बड़े आराम से पैदल चलते हुए मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामले में चार नाबालिगों को दबोचा है। नाबालिगों का कहना है कि नजीर ने एक लड़के को दो दिन पहले मारने की धमकी दी थी। उसका बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।
नजीर परिवार के साथ अखाड़े वाली गली, चौहान बांगर, जाफराबाद में रहता था। वह जाफराबाद थाने का घोषित बदमाश था। इसके तीन अन्य भाई भी जाफराबाद थाने के घोषित बदमाश हैं। रविवार शाम को यह स्कूटी से घर के पास मंगला अस्पताल वाली गली में पहुंचा। स्कूटी खड़ी करते ही आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। हत्या के दौरान गली में लोग तमाशबीन रहे। आरोपी बड़े आराम से वारदात को अंजाम देते रहे। आरोपियों के जाने के बाद गली में लोग उसके शव के पास से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। पुलिस मौके पर पहुंची तो तब तक नजीर की मौत हो चुकी थी।
भाई की मौत मामले का मुख्य गवाह था
पुलिस सूत्रों का कहना है कि नजीर की हत्या में पकड़े नाबालिगों को उसकी हत्या के लिए कहा गया था। दरअसल नजीर अपने बड़े भाई आमिर उर्फ टोरी हत्याकांड का मुख्य गवाह था। हत्या के आरोप में अलमास उर्फ अल्लू जेल में बंद है। सूत्रों का कहना है कि आमिर की पुलिस से नजदीकियां थीं। उसकी मुखबिरी पर पुलिस ने एक मामले में मुठभेड़ के बाद अलमास उर्फ अल्लू को पकड़ा था। उसकी टांग में गोली लगी थी। संक्रमण फैलने की वजह से अल्लू की एक टांग काटनी पड़ी। आरोप है कि इस बीच बदला लेने की नीयत से अल्लू ने जेल में रहते हुए आमिर उर्फ टोरी की नवंबर-2022 में हत्या करवा दी थी। नजीर भाई की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था। उसकी गवाही की वजह से अलमास उर्फ अल्लू की जमानत भी नहीं हो पा रही थी।