फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man beaten to death in delhi after his tempo touches accused dog in uttam nagar

राजधानी में इंसानों से ज्यादा कीमती है कुत्ते की जान, गाड़ी टच हुई तो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 06 Oct 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Oct 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
man beaten to death in delhi after his tempo touches accused dog in uttam nagar

राजधानी में इंसान के जान की कीमत क्या है इसका उदाहरण हम आए दिन होने वाली वारदातों से देखते ही रहते हैं। छोटी सी बात पर चाकू चलाना, गोली चलाना या पीट-पीटकर मार डालने की घटना आम होती जा रही है। लोगों में सहनशीलता दिन ब दिन खत्म होती जा रही है।

विज्ञापन


ऐसी ही एक घटना राजधानी में सामने आई है। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार देर एक अंकित और पारस नाम के दो शख्स अपना कुत्ता टहलाने सड़क पर निकले थे।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे विजेंद्र(40) नाम का एक शख्स अपनी गाड़ी लेकर उधर से ही निकल रहा था जहां अंकित, पारस और देव अपने कुत्ते के साथ थे। तभी उनका कुत्ता विजेंद्र की गाड़ी से टकरा गया। गाड़ी से कुत्ता टकराते ही अंकित और पारस को गुस्सा आ गया और दोनों विजेंद्र से बहस करने लगे। धीरे-धीरे मामला हाथापाई पर उतर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

man beaten to death in delhi after his tempo touches accused dog in uttam nagar
uttam nagar murder - फोटो : अमर उजाला

अंकित, पारस और देव चोपड़ा ने इसके बाद विजेंद्र राणा की इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों वहां से चले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विजेंद्र को माता रूपरानी मग्गू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक विजेंद्र राणा की पत्नी सीमा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302/307/34 के तहत मोहन गार्डन थाने में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने इस मामले में अंकित उसके भाई पारस और उनके किराएदार देव चोपड़ा को आरोपी बनाया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं और तीनों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed