फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man beaten to death for resisting abuse

Delhi: गाली देने का विरोध करने पर पीट-पीटकर शख्स की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 06:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 15 Apr 2023 06:23 PM IST
सार

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, मारपीट का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद (38) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Man beaten to death for resisting abuse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में महज गाली देने का विरोध करने पर चार भाइयों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद मंसूर (47) के रूप में हुई है। हमले के दौरान मंसूर का बेटा फाहद और भांजा इमरान खान भी बुरा तरह जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, मारपीट का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद (38) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हमले करने में शामिल बाकी आरोपी फहीम, शमीम और जावेद मौके से फरार हैं। चांदनी महल थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन मंसूर परिवार के साथ गली मदरसे वाली, जामा मस्जिद इलाके में रहता था। इसके परिवार में दो बेटों के अलावा एक बेटी हैं। मंसूर पेशे से प्लंबर का काम करता था। पिछले काफी समय से उनको दिल की बीमारी थी। पुलिस को दिए बयान में मंसूर के बेटे फाहद ने बताया कि उनके पिता ने एक जानकार को कुछ पैसे उधार दिए हुए थे।

बार-बार मांगने पर वह रुपये वापस नहीं कर रहा था। रुपये उधार लेने वाले के जानकार शाहिद को जब यह पता चला कि मंसूर रुपये वापस लेने के लिए उनको परेशान कर रहा है तो शाहिद गाली-गलौज करने लगा। यह बात मंसूर को पता चली तो वह अपने बेटे फाहद और भांजे इमरान खान के साथ कलां महल, पटौदी हाउस शाहिद के घर पहुंचा।

वहां पहुंचने पर इनकी शाहिद और उसके भाइयों शमीम, फहीम और जावेद से तू-तू-मैं-मैं होने लगी। आरोप है कि शाहिद ने डंडा उठाकर मंसूर, इमरान व फाहद पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मंसूर वहीं बेहोश होकर गिर गया जबकि फाहद और इमरान जख्मी हो गए। स्थानीय लोग तीनों को एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां मंसूर को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

घायल फाहद और इमरान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके भाइयों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की पड़ताल करने के अलावा चश्मदीदों के बयान लिये जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed