फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man attacked three people including a schoolgirl with a knife in Narela delhi

दिल्ली में खून खराबा: नरेला में सिरफिरे ने छात्र समेत दो लोगों पर किया चाकू से हमला, हिरासत में हमलावर

Sat, 26 Aug 2023 09:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Aug 2023 09:35 PM IST
सार

घायल छात्र की पहचान नरेला के स्वतंत्र नगर निवासी चमन (11) व पाना उद्यान निवासी राजेश (30) के रूप में हुई है। जबकि हमलावर की पहचान स्वतंत्र नगर निवासी विनय के रूप में हुई है।

विज्ञापन
man attacked three people including a schoolgirl with a knife in Narela delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नरेला इलाके में एक सनकी युवक ने स्कूल जा रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। छात्र पर हमला करते देख एक राहगीर ने उसे बचाने की कोशिश की। आरोपी ने राहगीर पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों ने किसी तरह से सनकी युवक को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल छात्र समेत तीनों को राजा हरिशचंद अस्पताल में भर्ती करा दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावर मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

घायल छात्र की पहचान नरेला के स्वतंत्र नगर निवासी चमन (11) व पाना उद्यान निवासी राजेश (30) के रूप में हुई है। जबकि हमलावर की पहचान स्वतंत्र नगर निवासी विनय के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चमन नरेला स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ पैदल ही स्कूल जा रहा था। इसी दौरान विनय वहां आया और नारियल की रेहड़ी से चाकू उठाकर उसे लहराने लगा। उसने वहां से गुजर रहे चमन पर हथियार से हमला कर दिया। यह देखकर बाइक से जा रहे राजेश ने विनय को पकड़ने की कोशिश की। विनय ने पलटकर राजेश पर हथियार से हमला करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश के भाई मनोज ने बताया कि उसका भाई स्कूल का वैन चलाता है। शनिवार को वह बाइक से जा रहे थे। उन्होंने बच्चे पर हमला करते देख विनय को रोकने की कोशिश की लेकिन विनय ने उनपर हमला कर दिया। भाई के मुताबिक राजेश की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को इलाज के लिए लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। लोगों ने विनय की पिटाई करने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिटाई से विनय भी घायल हो गया था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चमन के कंधे पर हमला किया है, जबकि राजेश के सिर, चेहरे और हाथ पर गंभीर चोट है। शुरुआती छानबीन में आरोपी के परिवार वालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed