फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man assault niece for 4 years on pretext of curing manglik dosh, father in law complaint in police

मांगलिक दोष दूर करने के बहाने 4 साल तक किया रेप, शादी हुई तो खुला चौंकाने वाला राज

Tue, 02 Oct 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Oct 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
man assault niece for 4 years on pretext of curing manglik dosh, father in law complaint in police
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।

रोहिणी जिले के नरेला इलाके में रिश्तों को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। मांगलिक दोष दूर करने का झांसा देकर भतीजी का चार साल से यौन शोषण करने वाले 60 वर्षीय आरोपी फूफा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पुलिस  के अनुसार 23 वर्षीय रेखा (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ नरेला में रहती है। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और पति बाहर काम करता है। पीड़िता फिलहाल पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


फूफा द्वारा दुष्कर्म किए करने की जानकारी उसने अपने ससुर को बताई। ससुर के कहने पर उसने दिल्ली महिला आयोग में सूचना दी। इसके बाद आयोग ने 13 सितंबर दिल्ली पुलिस को सूचना दी। आरोपी फूफा की पहचान इलाहाबाद (यूपी) निवासी व्यक्ति के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूफा ने उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि मांगलिक दोष है

पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि लगभग चार साल पहले फूफा ने उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि उसकी कुंडली में मांगलिक दोष है। दोष दूर करने के लिए उसने खुद को तांत्रिक बताते हुए अकेले ही कमरे में तंत्र क्रिया करने की बात कही।

लेकिन उसने किसी तरह बहला फुसला कर रेखा को कमरे में बुला लिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता को धमकी दी कि उसने यह बात किसी को बताई तो उसका परिवार बर्बाद हो जाएगा।

पीड़िता अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में नहीं बता पाई और उसकी शादी भी हो गई। लेकिन आरोपी शादी के बाद भी किसी बहाने से मायके बुलाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी तांत्रिक नहीं है। वह लंबे समय से पीड़िता के घर आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed