'मुझे मत मारो मैं अरविंद केजरीवाल हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सोमवार की रात विवेक विहार इलाके में डीटीसी की बस में कुछ ऐसा हुआ कि लोग हक्के-बक्के रह गए। दरअसल, जेबतराशी करते हुए एक शख्स को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी हल्के नशे की हालत में था।
पिटाई के डर से वह खुद को दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताने लगा। यात्री आरोपी को पकड़कर विवेक विहार थाने ले गए। पूछताछ करने के बाद मजबूरन पुलिस को अरविंद केजरीवाल नाम से इस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पड़ी।
मंगलवार कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका नाम अरविंद शर्मा (45) है। पुलिस के मुताबिक, मधुबन निवासी अब्दुल वाहिद (23) डीटीसी की रूट संख्या-33 की बस में नोएडा की ओर से आ रहा था।
खुद को बता रहा था पूर्व सीएम केजरीवाल
विवेक विहार इलाके में एक शख्स ने अब्दुल वाहिद की जेब से पर्स निकाल लिया। वाहिद और बस में मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को पर्स समेत पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
इस बीच वह चिल्लाने लगा कि मत मारो, वह दिल्ली का पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है। लोगों ने आरोपी को गौर से देखा और फिर पकड़कर थाने ले गए। वहां पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ करते रहे।
फिर भी, वह खुद को अरविंद केजरीवाल बताता रहा। पुलिस ने मजबूरन चोरी करते रंगे हाथों पकड़े जाने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और हर्ष विहार इलाके में अकेला रहता है।