{"_id":"5bfcc1dabdec22419f5c1e66","slug":"man-arrested-for-taking-live-bullet-with-him-when-reach-to-meet-cm-kejriwal-read-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब में जिंदा कारतूस लेकर सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचा मौलवी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेब में जिंदा कारतूस लेकर सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचा मौलवी, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे एक शख्स की जेब से जिंदा कारतूस मिलने से पुलिस वालों में हड़कंप मच गया। यह घटना सोमवार सुबह की है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कारतूस जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान इमरान नाम के शख्स के रूप में हुई है। उसके जेब से कारतूस तब मिली जब वह सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचा था और उसकी चेकिंग हो रही थी।
चेकिंग के दौरान जब उसकी जेब से कारतूस मिला तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि वह उन मुस्लिम मौलवियों के ग्रुप के साथ था जो मुख्यमंत्री के पास अपनी सैलरी बढ़ाने की गुहार लगाने के लिए गया था। उनकी सीएम से गुहार थी कि वह वक्फ बोर्ड को उनकी सैलरी बढ़ाने के लिए कहें।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मौलवी इमरान को वह गोली मस्जिद के दानपात्र में मिली थी और उसने उसे अपनी जेब में रख लिया था और बाद में जेब से निकालना भूल गया। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Delhi police: The man, identified as Imran, told police that he found the bullets in the donation of a mosque, kept it in his wallet and later forgot about it. The police are investigating the matter. https://t.co/wx45611D3f
— ANI (@ANI) November 27, 2018