फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for selling fake two-wheeler switches posing as those of a reputed company

Delhi NCR News: नामी कंपनी के बताकर दोपहिया में लगने वाले नकली स्विच बेचते हुए गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
- दिल्ली पुलिस ने तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नामी कंपनी यूनो मिंडा के नकली स्विच बेचने वाले तीन दुकानदारों राजेश मल्होत्रा, सोम भुटानी और कमल रसवंत को गिरफ्तार किया है। इन तीनों की करोलबाग में दुकान है। आरोपियों के कब्जे से यानि इनकी करोल बाग में स्थित दुकानों से कुल 10,650 विदेशी बने नकली/डुप्लीकेट स्विच बरामद किए गए हैं। इन सस्ते ऑन/ऑफ स्विच को असली प्रोडक्ट्स बताकर बेचा जा रहा था।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी को 19 मई को दिल्ली के करोल बाग में कुछ दुकानों के बारे में जानकारी मिली थी कि सस्ते विदेशी बने स्विच असली प्रोडक्ट्स बताकर बेचा जा रहा था। इन पर मशहूर ब्रांड यूनो मिंडा के ट्रेडमार्क छपे थे। इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी की टीम ने करोल बाग की तीन थोक दुकानों पर छापा मारा और उन दुकानों से मशहूर ब्रांड के डुप्लीकेट/नकली स्विच बरामद किए। इनमें मल्होत्रा एंटरप्राइज से 8500, कनक ऑटो स्पेयर्स से 650 और परी एंटरप्राइजेज से 1500 डुप्लीकेट/नकली स्विच बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed