फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for posing as Air Force officer

Delhi NCR News: वायुसेना का अधिकारी बनकर ठगने वाला एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने वायुसेना का अधिकारी बनकर ठगी करने वाले एक साइबर जालसाज तस्लीम खान (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला के साथ अधिकारी बनकर ठगी की थी। पुलिस ने ठगी की वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि छतरपुर, दिल्ली निवासी एक महिला ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया गया था कि उसे वायुसेना के लेटरहेड पर एक व्यक्ति उसे फर्जी चालान भेजा। उसमें उससे टोकन शुल्क, सुरक्षा जांच और गेट पास की औपचारिकताओं के बहाने वायुसेना का अधिकारी बनकर 5 लाख रुपये से अधिक ठग लिए। पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि आरोपी अलवर, राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस टीम ने ग्राम मुकंदवास, रामगढ़, जिला अलवर, राजस्थान में दबिश देकर आरोपी तस्लीम खान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसने क्विकर पर खुद को वायुसेना कर्मी बताया और पीडि़तों को वायुसेना के लेटरहेड पर जाली चालान/पत्रों के माध्यम से रकम ठग ली। बरामद उपकरणों में व्हाट्सएप चैट के विश्लेषण से पता चला कि उसने पूरे भारत में कई पीडि़तों के साथ ठगी की है। अभी तक 7 पीडि़तों का पता लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed