फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man and his nephew arrested over Illegal recovery, UP

चाचा ने अधिकारी तो भतीजे ने केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री बनकर की अवैध वसूली, गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2019 05:02 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 05:02 AM IST
सार

  • वसूली और ठगी करने वाले चाचा-भतीजे को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने धरा
  • चाचा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनता था तो भतीजा कभी केंद्रीय व राज्य मंत्री
  • ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर लाखों की कमाई करते थे दोनों ही शातिर

विज्ञापन
Man and his nephew arrested over Illegal recovery, UP
आरोपी जेल में (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

विस्तार

फर्जी मंत्री व क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वसूली व ठगने वाले चाचा-भतीजे को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चाचा क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनता था तो भतीजा कभी केंद्रीय मंत्री व राज्य मंत्री तो कभी मंत्रियों का पीएस बनकर ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर लाखों की कमाई करता था।

विज्ञापन


चाचा ने शनिवार को क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर एक शख्स को गाड़ी में बंधक बना लिया था और जेल भेजने के नाम पर उससे 33 हजार रुपये वसूल लिए थे। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो नोएडा के एसपी सिटी को उसे छोड़ने के लिए भतीजे ने फर्जी मंत्री बनकर फोन कर दिया। इसके बाद जब जांच की गई तो दोनों की पोल खुल गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चाकू से तलाकशुदा पत्नी की काटी नाक, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने मयूर विहार फेज थ्री, दिल्ली निवासी प्रेम शर्मा और सिकंद्राबाद, बुलंदशहर निवासी आकाश शर्मा को ममूरा चौक से गिरफ्तार कर लिया। प्रेम व आकाश चाचा-भतीजा हैं। चाचा प्रेम खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताता था, जबकि आकाश खुद को मंत्री बताता था।

एसपी सिटी विनीत जायसवाल ने बताया कि 17 अगस्त को कोतवाली फेज थ्री में ममूरा निवासी भारत उर्फ अर्जुन ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसे कुछ लोगों ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बंधक बना लिया था और जेल भेजने की धमकी देकर 33 हजार रुपये वसूल लिए थे।

पुलिस आरोपी प्रेम से पूछताछ कर रही थी तो एसपी सिटी के पास भतीजे ने खुद को मंत्री बताते हुए फोन किया और प्रेम पर किसी प्रकार का दबाव न बनाने की हिदायत दी। इसके बाद फर्जी मंत्री बने आकाश ने अन्य अधिकारियों को भी फोन कर दिया। एसपी सिटी को बातचीत संदिग्ध लगी तो जांच के बाद रविवार सुबह ममूरा से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एक अन्य आरोपी का भी नाम सामने आ रहा है। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

भतीजा च्यूइंगम खाकर मंत्री की आवाज में करता था बात 

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जब मंत्री बनकर आकाश बात करता था तो उसके मुंह में च्यूइंगम होती थी। जब मंत्री का पीएस बनकर किसी अधिकारी से बात करता था तो च्यूइंगम नहीं खाता था। साथ ही, प्रोटोकॉल के हिसाब से बातचीत करता था। जब पुलिस प्रेम से पूछताछ कर रही थी तो आकाश ने एक कैबिनेट मंत्री का पीएस बनकर एसपी सिटी को फोन किया और मंत्री से बात करने के लिए कहा।

इसके बाद उसने आकाश ने मुंह में च्यूइंगम डाली और मंत्री बनकर बात करने लगा। एसपी सिटी ने भी आदर के साथ नमस्कार किया। आरोपी ने चाचा प्रेम की सिफारिश करते हुए कहा कि वह अच्छे खानदान के हैं इसलिए किसी प्रकार से परेशान न किया जाए। बातचीत में एसपी सिटी को शक हुआ तो कॉल डिटेल्स आदि निकलवाई गई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

केंद्रीय मंत्री का पीएस बताकर लगवाई थी स्क्वायड

पुलिस पूछताछ में पता चला कि ये लोग अपनी गाड़ियों के पीछे पुलिस स्क्वायड लगवा लेते थे। एक बार आरोपी ने केंद्रीय गृहमंत्री का पीएस बनकर नोएडा पुलिस के एक अधिकारी को फोन किया था। उसने कहा कि नोएडा से एक मंत्री का बेटा गुजर रहा है और शादी में जाना है। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने उसकी गाड़ी के पीछे स्क्वायड लगा दी थी। पुलिस को उस वक्त पता भी नहीं चल पाया था।

डेढ़ साल से कर रहे थे वसूली

आरोपी प्रेम ने कई कैबिनेट मंत्रियों व राज्यों के मंत्रियों के नाम पर ट्रांसफर पोस्टिंग कराकर पैसे कमाए। आरोपी ने अधिकारियों को झांसे में लेकर शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग सहित कई विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग करवाकर इसके एवज में मोटी रकम वसूल ली। चाचा-भतीजा डेढ़ साल से इस तरह की वसूली व फर्जीवाड़ा कर रहे थे। दोनों बीएससी पास हैं। अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक ठगी करने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि अभी कई अन्य घटनाओं के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed