{"_id":"5b6c65634f1c1bf5498b5e88","slug":"man-allegedly-kills-wife-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पति से बढ़ती नजदीकियों को देख खफा था पति, गुस्से में आकर पत्नी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पति से बढ़ती नजदीकियों को देख खफा था पति, गुस्से में आकर पत्नी को उतारा मौत के घाट
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
wife murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 हरौला में बेटे और सास के सामने पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी पति को पुलिस ने सेक्टर-5 से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर कपड़े और चाकू भी बरामद किए गए हैं। हत्या आरोपी ने पहले पति से पत्नी की नजदीकी बढ़ने के शक में वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, 4 अगस्त को पत्नी रूबी की हत्या के आरोप में राजू उर्फ अब्बास को हरौला गांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि 8 साल पहले रूबी का निकाह गोपाल गंज बिहार निवासी मोहम्मद रफीक से हुआ था।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद उसका तलाक हो गया था और वह पिता के साथ नोएडा में आकर रहने लगी थी। एक कंपनी में वह काम करता था और उसी में रूबी से उसकी मुलाकात हुई थी। चार साल पहले दोनों ने प्रेम-विवाह किया था। उनका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
कुछ माह से रूबी की रफीक से नजदीकियां बढ़ रही थीं। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद रूबी उसे छोड़कर मां के साथ रहने लगी थी। उसे शक हुआ कि वह पहले पति के लिए उसे छोड़कर चली गई है। राजू ने योजना बनाई कि पहले वह बेटे को मुंबई ले जाएगा। फिर पत्नी की हत्या कर देगा, लेकिन जब 4 अगस्त को वह सास-ससुर के घर गया तो वहां पर रूबी नहीं मिली।
उसका गुस्सा और बढ़ गया। उसे लगा कि वह रफीक से मिलने गई होगी। गुस्से में आकर उसने सब्जी काटने वाला चाकू ले लिया। वह अपने बेटे को ले जाने लगा, तभी रास्ते में रूबी मिल गई और उसने बेटे को ले जाने का विरोध किया। शोर सुनकर सास भी आ गई।
इस बीच राजू ने सास के सामने ही पत्नी को चाकू से गोद दिया। भीड़ को देखकर वह बेटे को नहीं ले जा सका। घटना के बाद वह मुंबई भाग गया और जब उसे पता चला कि पुलिस मुंबई आ गई है तो वह नोएडा लौट आया।