महीनों से छेड़खानी से परेशान लड़की के परिवार ने खोला मुंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू खंड के गांव छारौड़ा में वाल्मीकि समाज की नाबालिग लड़की को छेड़ने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने तावड़ू थाने में शिकायत कर छेड़खानी करने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला अजरू नामक युवक उसकी नाबालिग लड़की के साथ पिछले दो माह से छेड़खानी कर उसे परेशान कर रहा है।
सोमवार को जब उनकी बेटी किसी काम से घर से बाहर गई, तो अजरू ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर की। पीड़िता ने परिजनों को इस बात से अवगत कराया।
पहले भी दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मामला
जब पीड़िता की मां युवक के परिजनों के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंची, तो अजरू ने उसके साथ मारपीट की और कर जान से मारने की धमकी दी तथा जाति सूचक शब्द भी कहे।
गौरतलब है कि अजरू के खिलाफ एक माह पहले भी गांव की तीन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला थाना तावड़ू में दर्ज है।