फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mamata Banerjee reached the Election Commission, Patel Chowk and Ashok Road were jammed.

Delhi NCR News: ममता बनर्जी पहुंचीं चुनाव आयोग, पटेल चौक और अशोक रोड पर लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। सोमवार को पटेल चौक और अशोक रोड के आसपास इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचीं थीं। राजधानी में उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सुरक्षा कारणों से कई मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया, जिससे राजधानी में जाम की स्थिति बन गई। खासकर पटेल चौक और अशोका रोड पर कई घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग अपने काम और जरूरी कामकाज के लिए फंसे रहे। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने बताया कि उन्हें पहले से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी। अचानक सड़कें बंद होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई लोग समय पर अपने ऑफिस या जरूरी जगहों पर नहीं पहुंच पाए। वहीं, कुछ लोग पैदल चलकर भी अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़े। जाम के कारण पटेल चौक पर आवाजाही काफी धीमी हो गई थी। लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहे और परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed