फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mama murdered in Delhi for abusing mother and sister

Delhi Crime: मां और बहन को गाली देने पर कर दी मामा की गला घोंटकर हत्या, फिर 15 घंटे बैठा रहा शव के पास 

Thu, 23 Jun 2022 05:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 23 Jun 2022 05:33 AM IST
सार

भजनपुरा इलाके में एक युवक ने अपने मामा की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसकी मां और बहन को उसने गाली दी थी। हत्या के बाद आरोपी 15 घंटे तक शव के पास बैठा रहा। 

विज्ञापन
Mama murdered in Delhi for abusing mother and sister
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मां और बहन को गाली देने पर एक युवक ने अपने सगे मामा कादर वल्ली (43) की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने घर से फरार होने का प्रयास किया तो मां ने उसे रोक दिया। इसके बाद आरोपी करीब 15 घंटे तक शव के पास बैठा रहा। 

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को आरोपी ने खुद ही मामा की हत्या करने की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घर से मामा का शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


आदर्श नगर में युवक की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में मंगलवार देर रात झगड़े के दौरान बीच-बचाव कराने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त ऋतिक (22) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पत्थर से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने उसका चेहरा भी पत्थरों से कुचल दिया। इसके बाद फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के हवाले कर दिया है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 1.30 बजे पुलिस का सूचना मिली थी कि मील वाला पार्क आजादपुर रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। शव के पास ही खून से सने पत्थर पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि पांच-छह लड़कों ने युवक की पिटाई की और फरार हो गए। सुबह करीब 7.00 बजे मृतक ऋतिक के पिता हरिओम ने उसकी पहचान की।


इसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई-बहन हैं। हरिओम कपड़े स्त्री करने का काम करता है। जबकि ऋतिक एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसे शराब पीने की लत थे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रात करीब 10 बजे वह अपने घर के पास खड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed