फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mama, I love you so much ... Bye-Bye

मम्मा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं...बाय-बाय

Wed, 15 Jul 2015 03:53 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
Mama, I love you so much ... Bye-Bye

सोमवार दोपहर करीब दो बजे 10 और 12 साल के दो बच्चे रहस्यमय हालात में लापता हो गए। एक बच्चे के घर में पर्चे पर लिखा मिला कि ‘मम्मा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, रूद्र (दोस्त) के साथ मोबाइल और पैसे लेकर जा रहा हूं। बाय...बाय।’

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने 10 घंटे बाद बच्चों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बच्चों का कहना है कि वे इंडिया गेट देखने जा रहे थे। उनसे 10 हजार रुपये मिले हैं, जो उन्होंने अपनी गुल्लक फोड़कर निकाले थे। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि सूरत सिटी कालोनी में सचिन तेवतिया परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार की नगदी लेकर

Mama, I love you so much ... Bye-Bye

उनका बेटा रूद्र (10) मोदीनगर के दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। उसकी मां एसआरएम यूनिवर्सिटी में मैनेजर हैं। उन्हीं के घर के पास आरडी शर्मा परिवार के साथ रहते हैं।


उनका बेटा आदित्य (12) बालबाड़ी पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। दोपहर दोनों बच्चे घर से दस हजार की नगदी, मोबाइल लेकर गायब हो गए थे। गाजियाबाद आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार ने उन्हें बच्चों को मिलने की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि बच्चों को गाजियाबाद स्टेशन पर गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन से बरामद किया गया। दोनों बच्चे दिल्ली इंडिया गेट देखने जा रहे थे। पुलिस ने कालोनी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि दोनों बच्चे रिक्शे में बैठकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed