अब दिल्ली का मालवीय नगर भी होगा फ्री वाई-फाई जोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खान मार्केट और कनॉट प्लेस के बाद अब दिल्ली का एक और एरिया मालवीय नगर जल्द ही वाई-फाई से लैस हो जाएगा। यह बात आप विधायक सोमनाथ भारती के एलजी नजीब जंग को लिखे एक पत्र के बाद सामने आई।
इस पत्र में सोमनाथ भारती ने एलजी को अपने विधानसभा क्षेत्र मालवीय नगर के साथ ही सफदरजंग, ग्रीन पार्क समेत हौजखास को फ्री वाई-फाई जोन में तब्दील करने का सुझाव दिया है। इस काम के लिए भारती ने अपने एमएलए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड का उपयोग करने को कहा है।
अपने इस विचार को समझाते हुए भारती ने पत्र में लिखा है कि, आजकल अधिकतर सरकारी योजनाएं और जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध होती हैं। फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध होने से मेरे क्षेत्र के वो लोग कंप्यूटर की समझ रखते हैं, आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे।
इस सेवा के उपलब्ध हो जाने से भविष्य में यह क्षेत्र दुनिया की बेहतरीन जगहों में शामिल हो सकेगा। मालवीय नगर में इसे पायलट प्रोजक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा।
आप देगी मुफ्त कंप्यूटर ट्रेनिंग!
भारती ने एलजी को लिखे अपने पत्र में यह भी कहा है कि उन्होंने कई देशों का भ्रमण किया है और उन देशों में घूमने के अपने अनुभव के आधार पर ही उन्होंने यह प्लान बनाया है। आजकल सबकुछ इंटरनेट से चलता है।
इसलिए ये फ्री होना चाहिए क्योंकि बहुत से लोग इनका खर्च नहीं उठा सकते। हालांकि इस प्रोजेक्ट का अंतिम खर्च अभी आंका नहीं गया है पर यह तय है कि यह प्रोजेक्ट ज्यादा खर्चीला नहीं होगा।
इसके साथ ही भारती ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए अन्य प्लान भी बताए। उन्होंने बताया कि आप चाहती है कि जिन कॉलोनियों में कंप्यूटर शिक्षा की दर बहुत नीची है वहां कंप्यूटर सेंटर स्थापित करें जो फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग उपलब्ध कराएंगे।
भारती का समथर्न करते हुए आप ने एक बयान करते हुए शुक्रवार को कहा था कि पार्टी का ऐसा मानना है कि एलएलए फंड विधायकों के क्षेत्र में क्षेत्रवासियों के मनमुताबिक सेवाएं उपलब्ध कराने में खर्च होना चाहिए।