फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maliwal expressed concern over animal cruelty, illegal dairy mafia and deaths due to rabies.

Delhi NCR News: मालीवाल ने पशु क्रूरता, अवैध डेयरी माफिया और रैबीज से हो रही मौतों पर जताई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की तत्कालीन आप सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राज्यसभा में दिल्ली से सांसद स्वाति मालीवाल ने पशुओं के प्रति बढ़ती क्रूरता, अवैध डेयरी माफिया और आवारा कुत्तों से जुड़ी जन-स्वास्थ्य समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय और कुत्ते करुणा व धर्म के प्रतीक माने जाते हैं, लेकिन आज इन्हीं बेजुबान पशुओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है।

मालीवाल ने अवैध डेयरी माफिया की ओर से गायों का शोषण करने और दूध निकालने के बाद उन्हें सड़कों पर छोड़ने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इससे पशु गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और सड़क हादसों में भी बढ़ोतरी हो रही है। रैबीज और डॉग-बाइट से हो रही मौतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह रोकी जा सकने वाली त्रासदी है, फिर भी व्यवस्था की विफलता के कारण लोग अपने प्रियजनों को खो रहे हैं। उन्होंने आप की दिल्ली सरकार के समय के आंकड़ों पर सवाल उठाया, जिसमें 2014 से 2024 के बीच सात लाख कुत्तों के स्टेरलाइजेशन की बात कही गई है। मालीवाल ने इन आंकड़ों के ऑडिट, स्टेरिलाइज्ड और वैक्सीनेटेड कुत्तों की जियो-टैगिंग की मांग की। उन्होंने कहा कि समस्या सिस्टम की है, लेकिन समाधान के नाम पर सभी लावारिश कुत्तों को हटाने जैसे अव्यवहारिक सुझाव दिए जा रहे हैं, जबकि पशु शेल्टर बेहद कम और बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article