{"_id":"5bfc9357bdec2241ca08ee81","slug":"making-obscene-photos-of-wife-and-share-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः पत्नी के फोटो को अश्लील बना किया वायरल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडाः पत्नी के फोटो को अश्लील बना किया वायरल, पुलिस जांच में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 27 Nov 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
whatsapp
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-24 थाने में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि पति ने उसके फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर व्हाट्सऐप पर वायरल कर दिए हैं। साथ ही अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि मूलरूप से वाराणसी निवासी महिला की शादी वाराणसी के ही व्यक्ति से 5 साल पहले हुई थी। पति नोएडा में इंजीनियर है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने दूरी बनानी शुरू कर दी। उसे प्रताड़ित भी करता था। दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि तीन माह पहले पति ने उसके फोटो अश्लील बनाकर व्हाट्सऐप पर वायरल कर दिए। आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रखी थी। पीड़िता की शिकायत को साइबर सेल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन