{"_id":"5fb67b508ebc3e9b935936fb","slug":"makhanlal-chaturvedi-university-vc-prof-kg-suresh-says-journalism-religion-is-nation-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारिता धर्म राष्ट्र धर्म है : प्रो केजी सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारिता धर्म राष्ट्र धर्म है : प्रो केजी सुरेश
Thu, 19 Nov 2020 07:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
केजी सुरेश
- फोटो : अमर उजाला
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश ने गुरुवार को नोएडा परिसर के पूर्व एवं वर्तमान में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से आत्मिक संवाद करते हुए कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व मीडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मीडिया बहुत ताकतवर बन चुकी है इसलिए पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक और समृद्ध होता जा रहा। पत्रकारिता के क्षेत्र में लम्बे समय तक बने रहने के लिए धैर्य,परिश्रम, प्रतिभा के साथ साथ तथ्य और सत्य का साथ होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
ऑनलाइन चर्चा में प्रोफेसर सुरेश ने छात्रों के सवालों से रूबरू हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि नोएडा परिसर के पूर्व छात्रों का यश कीर्ति आज मीडिया जगत में स्थापित है। परिसर में आयोजित दीपावली मिलन के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सुरेश जी ने कर्मचारियों, विभाग के समस्त समन्वयक एवं परिसर प्रभारी के साथ चर्चा में भविष्य की योजना रचना पर चर्चा की।
विज्ञापन
इसके साथ ही कोरोना महामारी के इस वक्त को संजीदगी से लेने का आग्रह किया और छठ पूजन एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोविड 19 से बचाव हेतु सभी एहतियात एवं नियमों का पालन किया गया।