{"_id":"0a9037b29d2e5cca481212ad280331ea","slug":"make-preparations-now-turn-to-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर लो तैयारी, अब बोर्ड परीक्षाओं की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर लो तैयारी, अब बोर्ड परीक्षाओं की बारी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 01 Mar 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौज-मस्ती के दिन अब खत्म हुए और बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ शुरू हो गया है। शनिवार से सीबीएसई और सोमवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहीं सीबीएसई परीक्षा 25 केंद्रों पर होगी।
...
50622 परीक्षार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षाएं
जिले के 65 केंद्रों पर 50622 छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम एसवीएस रंगाराव ने शुक्रवार को डीआइओएस और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर दोनों की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होगी। सुबह की पाली (सुबह साढ़े 7 बजे) में हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा होगी। इसमें 27184 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
दोपहर की पाली (2 बजे) में इंटर के छात्र परीक्षा देंगे। डीआइओएस राज सिंह यादव ने बताया कि सभी केंद्रों के दो सौ मीटर के दायरे में धारा-144, 3 मार्च की सुबह से ही प्रभावी हो जाएगी।
परीक्षा पर निगरानी रखने के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। चार उड़नदस्ते प्रत्येक केंद्र पर निगरानी रखेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल :
संस्थागत स्टूडेंट्स की संख्या :
बालक -13746
बालिका -12390
प्राइवेट स्टूडेंट्स संख्या :
बालक - 632
बालिका - 416
इंटरमीडिएट :
संस्थागत स्टूडेंट्स की संख्या
बालक - 10696
बालिका - 10478
प्राइवेट स्टूडेंट्स संख्या :
बालक - 1522
बालिका - 742
सीबीएसई परीक्षा आज से
सीबीएसई की एक मार्च से 17 अप्रैल तक चलने वाली 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 25 केंद्र बनाए गए हैं, इन केंद्रों पर 15474 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम देंगे। वहीं, 10वीं बोर्ड पैटर्न के एग्जाम के लिए बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर केवल 2032 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। 10वीं के होम एग्जाम सम्मेटिव असेसमेंट-2 (एसए-2) परीक्षाएं मार्च के दूसरे हफ्ते से शुरू होंगी।
डीपीएसजी नोडल सेंटर, तैयारियां पूरी
बोर्ड एग्जाम के लिए डीपीएसजी मेरठ रोड को नोडल सेंटर बनाया गया है। एग्जाम डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर डीपीएसजी की प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने बताया कि एग्जाम की सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। नकल रोकने व व्यवस्थाओं के लिए केंद्रों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
12वीं बोर्ड एग्जाम डीपीएसजी, केडीबी, नेहरू वर्ल्ड स्कूल, डीडीपीएस, केवी कमला नेहरू नगर, जीपीएस, उत्तम स्कूल, जेकेजी, ठाकुरद्वारा, चौ. छबीलदास स्कूल, डीपीएसजीवी, डीएवी चंद्रनगर, सरस्वती विद्या मंदिर, डीपीएस इंदिरापुरम, बाल भारती, डीएवी साहिबाबाद, नेशनल पब्लिक स्कूल, डीएलएफ सहित कुल 25 केंद्रों पर हाेंगे।