{"_id":"ce30236dbe30459958c8f9bdbcc4ada0","slug":"make-arrangements-to-sunday-drinking-water-power-will-be-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनडे को कर लें पेयजल का इंतजाम, रहेगा पॉवर कट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनडे को कर लें पेयजल का इंतजाम, रहेगा पॉवर कट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के लोगों को इस रविवार को पसीने से तरबतर होना पड़ेगा। पावर कारपोरेशन ने ट्रांसमिशन लाइनों के मेंटेनेंस के लिए सप्लाई सुबह पांच बजे से दोपहर तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ऐसे में लोग पेयजल का पहले से ही इंतजाम कर लें तो बेहतर रहेगा। पॉवर कट से सबसे ज्यादा परेशानी टीएचए में रहेगी। मौसम विभाग ने रविवार को भयंकर गर्मी का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
वहीं पर पावर कारपोरेशन ने सप्लाई बंद रखने की तैयारी की है। ट्रांसमिशन लाइनों के कंडक्टर ओवरहीट हो रहेहैं। इंसुलेटर के पास तारों का तापमान ज्यादा होने से इनके टूटने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि इंसुलेटरों की सफाई न होने के चलते ऐसा हो रहा है। ऐसे में अफसरों ने रविवार को लाइन बंदकर इंसुलेटरों की सफाई कराने का निर्णय लिया है।
लोनी से मोहननगर की ट्रांसमिशन लाइन और साहिबाबाद-वैशाली ट्रांसमिशन लाइन की सप्लाई सुबह पांच बजे से दोपहर 11 बजे तक बंद रहेगी। लाइनों में सप्लाई होने के बाद भी पावर स्टेशनों को नार्मल होने में चार घंटे का समय लगेगा। इससे टीएचए की सप्लाई डिस्टर्ब रहेगी।
इससे टीएचए के साथ ही पटेलनगर पावर स्टेशन भी बंद रहेगा। एक्सईएन ट्रांसमिशन राजेश तोमर ने बताया कि सुबह को ज्यादा गर्मी नहीं रहेगी। ऐसे में पांच बजे से काम शुरू कराया जाएगा। दोपहर तक सप्लाई ओके करने का प्रयास है। रविवार में इंडस्ट्री भी बंद रहेंगी। यह काम तत्काल कराया जाना जरूरी है।
आज मोरटा से सप्लाई रहेगी ठप
मोरटा से 12 घंटे पावर सप्लाई ठप रहेगी। एसडीओ शशांक मिश्रा के अनुसार मोरटा ट्रांसमिशन पावर स्टेशन पर ट्रांसफार्मर बदला जाना है। उसके चलते सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। सबसे ज्यादा परेशानी मेरठ रोड, मोरटा, दुहाई और सैंतली पावर स्टेशन क्षेत्र केलोगों को रहेगी।