फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maithil Brahmin Nyay Samiti saves another family; brokers reconciliation between husband and wife.

Delhi NCR News: मैथिल ब्राह्मण न्याय समिति ने बचाया एक और परिवार, पति-पत्नी में कराया समझौता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। मैथिल ब्राह्मण न्याय समिति, ने एक परिवार को टूटने से बचाते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे लंबे विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान करा है। समिति के प्रयासों से दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया, जिससे तलाक की नौबत टल गई। रविवार को समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में डाहरोली निवासी ऊदल मैथिल के परिवार तथा तिगांव निवासी गिर्राज मैथिल के परिवार के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन था और मतभेद लगातार बढ़ने के कारण संबंध विच्छेद की स्थिति बन गई थी। मामला न्याय समिति के समक्ष पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठजनों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई। काफी देर तक चली समझाइश और संवाद के बाद दोनों पक्ष विवाद समाप्त करने और साथ रहने पर सहमत हो गए। बैठक में पंडित जगदीश भारद्वाज, पंडित डी.एस.पी. शर्मा (डींग वाले), सूबेदार सूरज मैथिल, पंडित मानसिंह शर्मा (घुसेड़ा वाले), पंडित राजू शर्मा (चांट वाले), पंडित रामी जी (लाडियाका वाले), मैथिल ब्राह्मण सेवा समिति फरीदाबाद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश भारद्वाज तथा पंडित सुरेंद्र शर्मा (बल्लभगढ़ वाले) सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


समझौते के बाद दोनों परिवारों ने खुशी जताते हुए न्याय समिति और उपस्थित वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के सहयोग से अब तक छह पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास परिवारों को बिखरने से बचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारा, आपसी विश्वास और सामाजिक सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। समिति ने भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article