फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Main accused arrested in youth murder case by 20 knife attacks in Narela

दिल्ली में मर्डर: दोस्तों संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम, चाकू के 20 वार से कर दिया लहूलुहान; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2023 05:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Oct 2023 05:57 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। शराब के नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया था। नरेला पुलिस ने एक नाबालिग को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अरोपी के खिलाफ पहले से शराब तस्करी का एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Main accused arrested in youth murder case by 20 knife attacks in Narela
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाहरी-उत्तरी के नरेला इलाके में 12 अक्तूबर को गुलशन नामक युवक की चाकू के 20 वारकर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित उर्फ काके (19) के रूप में हुई है। आरोपी ने शराब के नशे में धुत होकर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

आरोपी के बाकी साथियों की तलाश जारी
लोकल पुलिस ने मामले में एक नाबालिग आरोपी को पहले ही दबोच लिया था। पुलिस सुमित के बाकी साथियों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि दबदबा बनाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क में बैठ पी रहे थे शराब
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सुमित अपने दोस्तों के साथ नरेला इलाके के डीडीए पार्क में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान गुलशन अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। गुलशन और सुमित के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद था। इसी बीच सुमित ने पहले गुलशन की पिटाई कर दी।

वारदात को अंजाम देकर फरार हुए अपराधी
गुलशन वहां से चला गया और कुछ देर बाद वापस लौटा। इस बार सुमित ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुलशन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने नशे में धुत होकर उसके सीने पर चाकू के करीब 20 वार किए। बाद में आरोपी फरार हो गए। गुलशन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस को मिली थी आरोपी की सूचना
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा भी आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच टीम को सूचना मिली कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अपने किसी साथी से मिलने बांकनेर, अंडरपास के पास आने वाला है। सूचना के बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी बेचता था अवैध शराब
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा से शराब लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था। इससे पूर्व उसके खिलाफ शराब तस्करी का कए मामला दर्ज है। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। इसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed