फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mahila Congress protest at Connaught Place seeking justice for Ankita Bhandari

Delhi NCR News: अंकिता भंडारी के न्याय के लिए कनॉट प्लेस में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
-कैंडल मार्च निकाल रहीं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को कनॉट प्लेस में दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कनॉट प्लेस इनर सर्कल में कैंडल मार्च निकाल रहीं महिलाओं ने मामले की पारदर्शी जांच और वीआईपी एंगल की पड़ताल पूरी होने तक भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा ओढ़ रखा था। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका तो धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बताया कि अंकिता को न्याय मिलना चाहिए। मामले की जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिवार की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच में सामने आने वाले हर पहलू की निष्पक्ष पड़ताल होनी चाहिए। दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि हमारी बहनों के न्याय के लिए हम आगे आते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग पर महिला कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। संगठन महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा।


वीआईपी एंगल की जांच की मांग : उत्तराखंड में साल 2022 में 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। वह ऋषिकेश के पास एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। इस मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद मामले में वीआईपी की भूमिका को लेकर जांच की मांग उठ रही है। अंकिता के माता-पिता ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article