{"_id":"69d265909808afcac8064832","slug":"mahaviras-story-resonates-in-bharat-mandapam-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131000-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भारत मंडपम में गूंजी महावीर कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भारत मंडपम में गूंजी महावीर कथा
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर राजधानी में पहली बार आयोजित मेरे महावीर 3.0 कार्यक्रम में भक्ति और आध्यात्मिकता की अनूठी छटा देखने को मिली। भारत मंडपम में रविवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के निदेशक मनोज कुमार जैन ने बताया, कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान महावीर के जीवन और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। सुप्रसिद्ध कथावाचक राजीव जैन ने अपने ओजस्वी कथन से भगवान महावीर की जीवन गाथा का भावपूर्ण वर्णन किया। समारोह की अध्यक्षता सुभाष ओसवाल जैन, सत्य भूषण जैन और अनिल कुमार जैन ने की। आयोजन में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग और आध्यात्मिक प्रेमी उपस्थित रहे।