{"_id":"68de979b3cc539c57f0f30d9","slug":"mahatma-gandhis-presence-in-the-assembly-was-remembered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-107192-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महात्मा गांधी की विधानसभा में मौजूदगी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महात्मा गांधी की विधानसभा में मौजूदगी को किया याद
विज्ञापन
- विधानसभा में बापू और लाल बहादुर शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बापू की विधानसभा में मौजूदगी को याद किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के बीच वे करीब दो बार दिल्ली विधानसभा में आए।
महात्मा गांधी की 156वीं जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती पर विधानसभा में दोनों को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने उनके साहस, बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण के दो मार्गदर्शक स्तंभ थे। विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और स्कूली छात्र इसमें शामिल रहे।