37 अरब की महाठगी: दूसरे राज्यों और जिलों के मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर भी निशाने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभव मित्तल की एबलेज कंपनी की धोखाधड़ी में साथ देने वाले 50 से ज्यादा लोग यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के निशाने पर हैं। एसटीएफ इनके खिलाफ सबूत एकत्र कर रही है।
कुछ और बैंक अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
इनमें कुछ अनुभव की कंपनी में काम करने वाले अधिकारी हैं तो कुछ बाहर के लोग हैं जो अनुभव के गोरखधंधे को फैला रहे थे और काली कमाई पर पर्दा डालने में जुटे हुए थे।एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, मामले में जल्द कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सोशल ट्रेड की तरफ से प्रत्येक राज्य व जिले में तैनात मुख्य डिस्ट्रीब्यूटर की भी जांच की जा रही है।
प्रत्येक बैंक में खातों के संदिग्ध हस्तांतरण पर नजर रखने के लिए एक टीम होती है
ये वो लोग हैं जो कंपनी से सबसे पहले जुड़े और अब तक हजारों की संख्या में निवेशक जोड़ चुके हैं। इसके लिए अनुभव इन्हें मोटी रकम दे रहा था। अब इन तक पहुंचने का प्रयास चल रहा है।
अतुल को न्यायिक हिरासत में जेल गया
राजनगर, गाजियाबाद की यस बैंक के बिजनेस रिलेशनशिप मैनेजर अतुल कुमार मिश्रा को बुधवार रात गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ के मुताबिक कुछ और बैंक अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है।
ये लोग भी अतुल की तरह अनुभव को एसटीएफ जांच और बैंक द्वारा होने वाली अंदरूनी कार्यवाहियों की जानकारी दे रहे थे। ऐसे में जल्द इनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
प्रत्येक बैंक में खातों के संदिग्ध हस्तांतरण पर नजर रखने के लिए एक टीम होती है। ये टीम खातों के संदिग्ध हस्तांतरण के लिए संदिग्ध ट्रांजक्शन रिपोर्ट (एसटीआर) तैयार कर मुख्यालय को देती है।
एसटीएफ ये जांच कर रही है कि जिन बैंकों में एबलेज कंपनी या आरोपियों के खाते थे, उनके द्वारा एसटीआर रिपोर्ट तैयार की गई थी या नहीं। अगर रिपोर्ट तैयार की हुई है तो उस पर आगे क्या कार्रवाई की गई थी और अगर एसटीआर तैयार नहीं हुई थी तो उसकी क्या वजह थी।
अतुल को बृहस्पतिवार को जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अतुल पर यस बैंक के दो खातों में जमा एबलेज के लगभग 1000 करोड़ रुपये ठिकाने लगवाने का आरोप है।
साथ ही, उसने बैंक द्वारा तैयार की गई एसटीआर रिपोर्ट की जानकारी और एसटीएफ जांच की जानकारी भी अनुभव मित्तल को दी थी। इसी के बाद अनुभव ने यस बैंक के दोनों खातों में जमा पूरी रकम केनरा बैंक के तीन खातों में ट्रांसफर कर दी थी। इसके लिए अतुल को फरवरी के पहले सप्ताह में सात लाख रुपये नकद मिलने वाले थे।