फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mahapunchayat in gurugram on 26th feb to control criminals

आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने को 26 को बुलाई महापंचायत

Sat, 25 Feb 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Feb 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
mahapunchayat in gurugram on 26th feb to control  criminals

सोहना कस्बे में दिनोंदिन बढ़ रही आपराधिक वारदात को लेकर रविवार को पंजाबी धर्मशाला में सर्वजातीय महापंचायत होगी। इसमें सोहना शहर के अलावा तावडू़, नूंह, गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


महापंचायत में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसा जाएगा, ताकि इलाके में गुंडागर्दी नहीं हो सके। वहीं महापंचायत को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। प्रशासन खुफिया तंत्रों के माध्यम से महापंचायत की गतिविधिओं पर बारीकी से नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन उक्त महापंचायत को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहा है। पुलिस जवान बाजारों में घूमकर हर पल की खबर ले रहे हैं। 26 फरवरी को होने वाली महापंचायत प्रशासन व पुलिस विभाग के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक पखवाड़े के अंदर कस्बे में करीब आधा दर्जन आपराधिक घटनाओं के घटित होने से समूचे सोहनावासी सिहर उठे थे। उक्त घटनाओं से खास तौर से व्यापारी वर्ग आहत हुआ है, जो घटनाओं से काफी खौफजदा है। ऐसी घटनाओं में फिरौती, चोरियां, वाहन चोरी, गोली कांड शामिल हैं, जिनको पुलिस ने आज तक ट्रेस नहीं किया है। पुलिस की निष्क्रिय कार्यप्रणाली से लोगों में रोष पनप रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed