{"_id":"ea49e6af9e47ae92c741cdc9edb816e3","slug":"mahamana-express-ran-50-people-travel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ी महामना एक्सप्रेस, 50 गाजियाबादियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ी महामना एक्सप्रेस, 50 गाजियाबादियों ने किया सफर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से वाराणसी के लिए सोमवार को महामना एक्सप्रेस ने अपना सफर शुरू कर दिया। पहली बार दौड़ी महामना में गाजियाबाद से एसी और स्लीपर कोच में 50 यात्रियों ने सफर किया। हालांकि इनके अलावा जनरल कोच में सफर करने वालों की तादाद भी अच्छी-खासी थी।
अलग रंग-रूप और सीटों वाली यह ट्रेन सोमवार को निर्धारित समय से दो मिनट देरी से शाम 7:15 बजे प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंची तो लोग इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
बैंगनी रंग और डिजाइन वाले कोच स्टेशन पर पहुंचे तो लोगों में इसके बारे में जानने की उत्सुकता दिखी। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद यह ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
गाजियाबाद से दो लोगों ने एसी फर्स्ट क्लास में, छह लोगों ने एसी सेकेंड क्लास में और 42 लोगों ने स्लीपर क्लास में सफर किया।
इनमें गाजियाबाद से लखनऊ तक सफर करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रही। हालांकि गाजियाबाद से बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी के लिए भी यात्रियों ने सफर किया।