फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maha Shivaratri: The long queue at the shiv temple

महाशिवरात्रि : भोले के दरबार में लगी लंबी कतार

Fri, 28 Feb 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 28 Feb 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivaratri: The long queue at the shiv temple
जय बम भोले, हर-हर महादेव, भोले बाबा की जय से बृहस्पतिवार को शहर के सभी शिवालय गूंज उठे। प्राचीन सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर, नेहरूनगर स्थित शिव मंदिर, स्वयंभू शिव मंदिर, संजय नगर सेक्टर-23 स्थित हनुमान मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


पांच लाख से अधिक ने किया जलाभिषेक
शिवालयों में बुधवार की रात से भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर परिसर से शुरू हुई श्रद्धालुओं की कतार जीटी रोड पर घंटाघर चौक तक पहुंच गई। रात 12 बजे दूधेश्वरनाथ का पंचामृत से अभिषेक हुआ। इसके बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए।
विज्ञापन


दूधेश्वरनाथ मंदिर में बृहस्पतिवार को करीब पांच लाख भक्तों ने जलाभिषेक किया। दोपहर तीन बजे चांदी से बने शिव परिवार का रुद्राभिषेक हुआ और शाम को 156 प्रकार प्रसाद का भोग भगवान शिव को लगाया गया। शाम को महाआरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत नारायण गिरि ने कहा कि भगवान शिव का एक नाम आशुतोष भी है जिसका अर्थ होता है शीघ्र प्रसन्न और संतुष्ट होने वाले। इस मौके पर मीडिया प्रभारी एसआर सुथार, डा. राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे। दूधेश्वरनाथ शृंगार समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल ने बताया कि मंदिर परिसर में सजावट के लिए 4 ट्रक फूल मंगाए गए थे।


वीआईपी भी पहुंचे जलाभिषेक करने
जलाभिषेक के लिए डीएम एसवीएस रंगाराव, मेयर तेलुराम कांबोज, एडीएम सिटी रक्षपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर नितिन मदान, सीओ सेकेंड अतुल कुमार यादव, सिटी एसपी शिवहरि मीणा, नगर आयुक्त आरके सिंह, सुरेश बंसल ने भी मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया

धूमधाम से निकली शिव बरात
शिव मंदिर तुराबनगर में शिव विवाह और शिव बारात का आयोजन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर में महारुद्र यज्ञ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed