{"_id":"5b85621142c79246435d79fd","slug":"magistrate-submitted-incomplete-investigation-report-on-shahberi-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबेरी हादसा: प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर नहीं दिया स्पष्ट जवाब, मजिस्ट्रेट ने सौंपी अधूरी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबेरी हादसा: प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर नहीं दिया स्पष्ट जवाब, मजिस्ट्रेट ने सौंपी अधूरी रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी हादसे की मजिस्ट्रेट जांच में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट में प्राधिकरण ने कार्रवाई के नाम पर 129 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराने की जानकारी दी है, लेकिन अवैध निर्माण पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। इस पर जांच अधिकारी का कहना है कि शाहबेरी में निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस बिंदु पर रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
17 जुलाई की रात शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारतें गिर गई थीं। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया और एडीएम प्रशासन को जांच सौंपी। जांच में एडीएम ने कई विभागों से रिपोर्ट मांगी थी। प्राधिकरण को छोड़कर सभी ने रिपोर्ट दे दी थी।
विज्ञापन
सोमवार को प्राधिकरण ने भी अपनी रिपोर्ट दे दी है। प्राधिकरण ने बताया कि शाहबेरी और आसपास के गांवों में अवैध निर्माण को रोकने की कई बार कार्रवाई की गई है। अब तक 129 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। साथ ही काफी को नोटिस भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने वर्ष 2015 से अब तक शाहबेरी क्षेत्र में निर्माण को रोकने के जिम्मेदार अफसरों की सूची भी दी है। हालांकि, प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। भूमि अधिग्रहण और अधिग्रहण रद्द पर भी रिपोर्ट दी है।
जल्द पूरी होगी जांच
प्राधिकरण ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। शाहबेरी में अवैध निर्माण को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थिति को स्पष्ट किया जाएगा। जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी। -दिवाकर सिंह, एडीएम प्रशासन