{"_id":"9baf2795851955f3dae0b2f18aca7e55","slug":"magh-purnima-yesterday-nh-24-can-get-jammed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ पूर्णिमा कल : एनएच 24 पर मिल सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ पूर्णिमा कल : एनएच 24 पर मिल सकता है जाम
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ पूर्णिमा पर सोमवार को गंगा स्नान के चलते एनएच-24 पर जाम झेलना पड़ सकता है। गंगा स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु गढ़ और ब्रजघाट के गंगा घाटों पर पहुंचेंगे, जिससे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में सोमवार को एनएच-24 का सफर करने से पहले स्थिति का पता कर लें।
माघ पूर्णिमा पर सोमवार को ब्रजघाट और गढ़ गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए हजारों लोग पहुंचेंगे। लगेगी। दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।
गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ आदि जिलों से भी काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्राली, भैंसा-बुग्गी आदि वाहनों से गंगा किनारे पहुंचते हैं।
इससे गढ़ क्षेत्र में एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जो कि जाम का कारण बनता है। वहीं इसके अलावा स्याना रेलवे फाटक, अधूरा फ्लाईओवर और ब्रजघाट के किनारे खड़े वाहन जाम का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
जाम लगे तो यहां से निकलें
दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के वाहन गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के वाहन ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे।