फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maggie had disappeared from the market

नेस्ले ने वापसी के वादे के साथ बाजार से हटाई मैगी

Fri, 05 Jun 2015 09:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 05 Jun 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
Maggie had disappeared from the market

सैंपल फेल हुए तो कभी बाजार में छाई रहने वाली ‘मैगी’ अब बाजार से गायब हो गई है। दुकानदारों ने ‘मैगी’ के ऑर्डर कैंसल करा दिए हैं। साथ ही पुराना स्टॉक भी हटा दिया है।

विज्ञापन


उधर, महिलाओं और मैगी के दीवाने बच्चों ने भी इससे मुंह मोड़ लिया है। अब घरों में इसका विकल्प तलाशा जा रहा है।
बड़े सुपर मार्केट में मैगी का स्टॉक पहले ही हटा दिया गया था, अब छोटी दुकानों से भी स्टॉक को हटा दिया गया है।

गली-मुहल्ले में बिकने वाली मैगी के अब न खरीदार बचे और न ही दुकानदार इसे दुकान में रखना चाहते हैं। चंद दिन पहले तक नूडल्स में सबसे ज्यादा बिक्री मैगी की होती थी।
विज्ञापन


लेकिन सैंपल फेल होने के बाद मैगी की सेल लगभग खत्म (फ्रीज) हो गई है। दुकानदारों की आमदनी पर भी इसका असर पड़ा है।

एनडीआरएफ में मैगी बैन 
नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ने जवानों की सेहत के मद्देनजर बटालियन के कैंटीन में मैगी बनाने पर रोक लगा दिया है।

व्यापारियों संग स्वयंसेवी संस्थाओं ने जलाई मैगी
प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने मैगी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। एसोसिएशन के संस्थापक बीके शर्मा ने कहा कि मैगी में रोक लगाई जाए। 

महाकाल मानव सेवा समिति ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। उधर, संयुक्त व्यापार मंडल से जड़े व्यापारियों ने संगठन के मेरठ मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार तेवतिया के नेतृत्व में शास्त्रीनगर चौराहे पर मैगी के पैकेट जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed