फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maggi's problems grew up in Delhi, 12 of 13 samples failed.

दिल्ली में मैगी के भविष्य पर फैसला आज

Wed, 03 Jun 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jun 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
Maggi's problems grew up in Delhi, 12 of 13 samples failed.

विवादों से घिरी मैगी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली में भी मैगी के सेंपल में कमी पाई गई। जांच के लिए उठाए गए मैगी के 13 नमूनों में से 12 फेल हो गए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मैगी में लेड (सीसा) की मात्रा जरूरत से ज्यादा पाई गई और यह खाने लायक नहीं है। सरकार के मुताबिक, दिक्कत नूडल्स में नहीं है।
विज्ञापन


मसाले में फैट और सोडियम क्लोराइड की मात्रा अधिक पाई गई है। मुमकिन है पूरी रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएगा।

दिल्ली सरकार ने कंपनी को किया तलब

Maggi's problems grew up in Delhi, 12 of 13 samples failed.

दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा है कि सरकार मैगी के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। सतेंद्र जैन के मुताबिक वे कल नेश्ले के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

दिल्ली सरकार की ओर से कंपनी को तलब किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बारांबकी में मैगी के सैंपलों की जांच में अधिक मात्रा में लैड (सीसा) पाई गई।

जिसके बाद देश के कई हिस्सों में मैगी के सैंपलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed