{"_id":"df9689210f5cd43a59f1fc113600b865","slug":"made-fond-hanged-in-a-home-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की सीढ़ियों पर फांसी पर लटकी मिली नौकरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की सीढ़ियों पर फांसी पर लटकी मिली नौकरानी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 01 Jan 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 में रहने वाले राजीव गुप्ता के घर में झाडू-पोंछा और बर्तन मांजने का काम करने वाली सुमन (19) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव राजीव गुप्ता के घर की तीसरी मंजिल पर लगी लोहे की सीढ़ियों पर फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन
सेक्टर-17 चौकी इंचार्ज ने बताया कि सुमन भीम बस्ती की रहने वाली थी। राजीव गुप्ता के यहां काम करने आती थी। शुक्रवार को वह काम करने आई थी।
राजीव गुप्ता की पत्नी और दो बेटियां घर पर मौजूद थीं। काम करते करते किसी समय सुमन छत पर चली गई। उसके काफी देर तक नहीं आने पर घर के सदस्य ऊपर गए तो उसका शव लोहे की सीढ़ी से लटकता मिला। मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन