{"_id":"5864fb574f1c1b724feeb500","slug":"made-aware-of-pradhanmantri-kalyan-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से कराया अवगत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 30 Dec 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के न्यू सीजीओ कांप्लेक्स स्थित आयकर कार्यालय में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के बारे में जानकारी के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका आयोजन अपर आयकर आयुक्त (छूट) चंडीगढ़ के निर्देश पर किया गया।
विज्ञापन
इसमें योजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इस योजना के जरिये अधिक संख्या में लोगों से जुड़ने का आह्वान किया गया। आयकर अधिकारी (छूट) फरीदाबाद जय भगवान ने योजना के मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
उन्होंने सीए, वकील और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में जानकारी दी। सिंह ने इस योजना के बारे में उत्पन्न शंकाओं का निराकरण किया। इस मौके पर आयकर अधिकारी आरडी शर्मा, निरीक्षक मुकेश कुमार रावत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन