फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maa Yamuna cleanliness campaign will run in schools

Delhi NCR News: स्कूलों में चलेगा मां यमुना स्वच्छता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को स्वच्छता और जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश
विज्ञापन

निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद और नाटक होंगे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए स्कूलों में मां यमुना स्वच्छता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अभियान की पहल की। उन्होंने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को पत्र लिखकर अभियान को दिल्ली के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में लागू करने का आग्रह किया है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में यमुना नदी के महत्व के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें स्वच्छता आंदोलन से जोड़ना है। मंत्री ने कहा कि अगर यमुना को सच में पुनर्जीवित करना है तो इसे जन आंदोलन बनाना होगा। इसमें बच्चों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता (स्वच्छ यमुना के महत्व पर), चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता (अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से), भाषण, वाद-विवाद और नुक्कड़ नाटक (जल प्रदूषण और संरक्षण विषय), स्वच्छ यमुना प्रतिज्ञा, जागरूकता वॉक (व्यावहारिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए) और सांस्कृतिक कार्यक्रम (स्कूलों के वार्षिक उत्सवों में यमुना थीम पर प्रस्तुति) होंगे।
विज्ञापन

दिल्ली जल बोर्ड इस पहल के तहत शिक्षा निदेशालय के साथ मिलकर स्कूलों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री, जागरूकता सामग्री और अन्य संसाधनों का सहयोग प्रदान करेगा। स्कूलों को सलाह दी जाएगी कि वे इन गतिविधियों को अपने स्कूल कैलेंडर में शामिल करें और छात्रों को प्रेरित करें कि वे स्वच्छता और जल संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली की जीवन रेखा है यमुना : प्रवेश साहिब सिंह
प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं है, बल्कि दिल्ली की जीवनरेखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुए हम मां यमुना स्वच्छता अभियान के जरिये बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जोड़ रहे हैं। अगर हम आज अपने बच्चों को नदी और पर्यावरण के महत्व के बारे में शिक्षित करते हैं तो कल वे जागरूक नागरिक बनकर स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यमुना की स्वच्छता के बिना दिल्ली का भविष्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed