{"_id":"63f709d675c065cac80a48c3","slug":"luxury-items-found-in-sukesh-chandrasekhar-jail-cell-cctv-visuals-from-mandoli-jail-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukesh Chandrashekhar: जेल में छापा पड़ते ही फूट-फूट कर रोने लगा महाठग सुकेश, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukesh Chandrashekhar: जेल में छापा पड़ते ही फूट-फूट कर रोने लगा महाठग सुकेश, देखें वीडियो
Thu, 23 Feb 2023 12:18 PM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:18 PM IST
सार
सुकेश चंद्रशेखर की जेल की कोठरी से लग्जरी सामान मिला है। जेल प्रशासन को उसके सेल से डेढ़ लाख रुपये की गुच्ची की चप्पलें और 80 हजार रुपये कीमत की दो जींस बरामद की गईं है।
विज्ञापन
Sukesh Chandrasekhar
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के मंडोली जेल में फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो सामने आया है। सुकेश जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह के सामने फूट-फूट कर रोया। सुकेश के रोने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
आपको बता दें कि ठगी का आरोपी सुकेश इस समय मंडोली जेल में बंद है। तलाशी लेने पर सुकेश चंद्रशेखर की जेल की कोठरी से लग्जरी सामान मिला है। जेल प्रशासन को उसके सेल से डेढ़ लाख रुपये की गुच्ची की चप्पलें और 80 हजार रुपये कीमत की दो जींस बरामद की गईं है।
गौरतलब है कि सुकेश के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अलावा ई़डी भी जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस ने सुकेश को 200 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पहले उसे तिहाड़ जेल में रखा गया था। तिहाड़ में उससे मिलने के लिए अभिनेत्रियां जाती थीं।
विज्ञापन
हालांकि यह वीडियो दिसंबर का बताया जा रहा है। उधर, जेल अधिकारी का कहना है कि जेल प्राधिकरण जांच करेगा और उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करेगा जिसने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का सीसीटीवी फुटेज लीक किया।