फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   luxury car and vehicle lifters gang arrest

गजब कोड वर्ड, बड़ा टमाटर यानी लग्जरी गाड़ी

Wed, 22 Jan 2014 06:28 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 22 Jan 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
luxury car and vehicle lifters gang arrest

अगर आपके आस पास भी कोई फसल पकने या कच्ची होने और कच्चे माल की बात कर रहा है तो थोड़ा चौकन्ने हो जाइए।

विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर-56 पुलिस की अपराध शाखा टीम ने एनसीआर के शहरों से वाहन चुरा कर दिल्ली के मायापुरी कबाड़ बाजार में बेचने वाले वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्टर-7 इलाके से दो चोर व एक खरीदार को गिरफ्तार कर पांच लग्जरी कार व पांच दुपहिया वाहन बरामद की है।

यह भी पढ़ें:सावधानः देखते ही देखते बदल जा रहे हैं ATM कार्ड
विज्ञापन


सेक्टर-56 अपराध शाखा के इंचार्ज नरेंद्र चौहान ने बताया कि एक सूचना के आधार पर 19 जनवरी को सेक्टर-7 थाना इलाके में बाईपास से इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान फरीदाबाद के गांव फतेहपुर तगा निवासी नदीम और पलवल के खजूरका निवासी राजेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों गिरफ्तारी के समय चोरी की सेंट्रो कार में सवार थे, जिसे 2 दिसंबर 2013 को दिल्ली के सरिता विहार से चुराई थी। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने धारूहेड़ा और हथीन इलाके से अलग-अलग पार्किंग स्थलों में खड़ी पांच कारें व पांच दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: गजब! चोर पकड़ने के लिए 'बर्ड' तैनात की गईं


उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि यह एनसीआर से चोरी किए वाहनों को मायापुरी कबाड़ी बाजार में बेचते हैं। नदीम ने पुलिस को बताया कि इनके गिरोह में उसका छोटा भाई शगूर भी शामिल था, जो फरार है।

पुलिस ने इन दोनों से चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले दिल्ली के तिलक नगर निवासी दुकानदार दलजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। दलजीत ने पुलिस टीम को बताया कि उसकी बेटी की ससुराल फरीदाबाद के एनआईटी 5 में हैं, यहीं पर वह वाहन चोर गिरोह के संपर्क में आया था। अभी तक वह इस गिरोह से 22 गाड़ियां खरीद चुका है। वह एक गाड़ी करीब 14 हजार में खरीदता था।

कोड वर्ड में करते थे डील:
नदीम व राजेंद्र ने खुलासा किया कि वह वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ियां बेचने के लिए कोड वर्ड में बात करते थे। यह कोड वर्ड दुकानदार दलजीत सिंह को भी सिखा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed