{"_id":"6a5f8e5ba7c038469b033e34","slug":"lutyens-delhi-looked-drab-the-day-after-the-cjp-protest-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-146894-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीजेपी के प्रदर्शन के अगले दिन लुटियंस दिल्ली बदरंग नजर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीजेपी के प्रदर्शन के अगले दिन लुटियंस दिल्ली बदरंग नजर आई
विज्ञापन
जंतर मंतर से जुड़ी ज्यादातर सड़कों पर जगह-जगह कूड़े का ढेर और बिखरे हुए चप्पल-जूते नजर आएं
प्रदर्शनकारियों का आरोप, एनडीएमसी दिख रही लापरवाह, साफ-सफाई पर नहीं जा रहा परिषद का ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से निकाले गए संसद मार्च के अगले दिन मंगलवार को राजधानी की कई सड़कें बदरंग नजर आईं। जगह-जगह जूते-चप्पल और फटे कपड़े पड़े हुए नजर आए। इसकी वजह से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया। लोगों का कहना था कि 24 घंटे बीतने के बाद बाद भी एनडीएमसी ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया जबकि इसे तुरत साफ करना चाहिए था।
प्रदर्शनकारी गीतिका ने बताया यहां पर सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़कों और फुटपाथ पर पड़ी गंदगी से उठती बदबू में लोगों का दम घुट रहा है। प्रदर्शनकारी साहिल ने सरकार पर ताना कसते हुए कहा कि जिन लोगों से देश की गंदगी साफ नहीं की जा रही है वह भ्रष्टाचार फैलाने वाले लोगों को कैसे साफ करेंगे। सफाई नहीं होने से परेशान जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर मौजूद लोगों ने खुद ही कचरा बीनना शुरू कर दिया। इन्हें ऐसा करता देख कई अन्य छात्र-छात्राओं ने भी सफाई में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। कचरा बीन रहे छात्र वैभव ने बताया कि वह एमबीए के छात्र हैं और जंतर-मंतर साफ करने के लिए कूड़ा बीन रहे हैं।