फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lust wolves in human form, has broken all limits of crime.

इंसानों की शक्ल में हवसी भेड़िए, तोड़ रहे दरिंदगी की सारी हदें

Sat, 06 Jun 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 06 Jun 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
Lust wolves in human form, has broken all limits of crime.

महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले थम नहीं रहे हैं। एक महिला का पति दहेज न मिलने पर उसके साथ कुकर्म करता तो पति से अलग रह रही महिला को शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण किया।

विज्ञापन


मनचलों ने मोहल्ले में रहने वाली युवती पर ही अपनी हवस की नजरें गड़ा दीं। अलग-अलग थानों की पुलिस मामलों की जांच में जुटी है। शहर बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र निवासी महिला का विवाह तीन माह पूर्व ही जवाहर कॉलोनी निवासी एक युवक से हुआ है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक विवाह के बाद से ही पति और सास ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बहाने की घिनौनी करतूत

Lust wolves in human form, has broken all limits of crime.

एसएचओ सिटी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच महिला एसआई को सौंपी गई है। शहर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसका विवाह पलवल निवासी एक व्यक्ति से हुआ था।

पति से अनबन होने के बाद वह पलवल छोड़कर थाना क्षेत्र के एक सेक्टर में किराये के मकान पर रह रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात इंद्रा कॉलोनी निवासी सुभाष से हुई।

महिला का आरोप है कि सुभाष ने उससे शादी करने, उसके बच्चों को अपनाने का झांसा दिया और दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती भी हुई, लेकिन सुभाष ने दवा देकर गर्भपात करवा दिया।

बाद में पता चला कि सुभाष शादीशुदा है। आरोपी ने महिला को बड़ा घर दिलवाने का झांसा देकर उसके जेवरात भी बेच डाले और अब मारपीट करता है। एसएचओ शहर नरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच महिला एसआई को सौंपी गई है।

कंपनी में कार्यरत युवती बनी उत्पीड़न का शिकार

Lust wolves in human form, has broken all limits of crime.

एनआईटी थाना क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय एक युवती गुड़गांव स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है।

युवती के मुताबिक वह नौकरी करने के लिए घर से निकलती है तो मोहल्ले का ही नीरज उर्फ गोलू उसका पीछा करता है और फब्तियां कसता है।

बदनामी के डर से युवती ने नीरज को ऐसा करने से मना किया तो वह बदतमीजी पर उतर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

एसएचओ एनआईटी सुशीला ने बताया कि नीरज उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed