फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections: Delhi voters increased by 7 lakh but the number of youth decreased.

LS Elections : दिल्ली में 7 लाख मतदाता बढ़े मगर युवाओं की संख्या घटी, 50 पार वाले वोटर्स में 4 % से अधिक इजाफा

Sat, 27 Apr 2024 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
सार
बीते लोकसभा चुनाव में 18 से 49 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1.05 करोड़ थी जो इस बार 1.04 करोड़ है। वहीं, 50 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 4.65 प्रतिशत तक बढ़ी है।
loader
LS Elections: Delhi voters increased by 7 lakh but the number of youth decreased.
Demo Pic

विस्तार

राजधानी में बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या सात लाख से अधिक बढ़ी है, लेकिन इस बार 18 से 49 वर्ष तक के मतदाताओं की संख्या में 4.64 फीसदी की कमी आई है। बीते लोकसभा चुनाव में 18 से 49 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1.05 करोड़ थी जो इस बार 1.04 करोड़ है। वहीं, 50 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 4.65 प्रतिशत तक बढ़ी है।



दिल्ली में 22 अप्रैल तक कुल मतदाताओं की संख्या 1,51,02,161 दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक 30 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 27.61 फीसदी है। दूसरे नंबर पर 40 से 49 वर्ष मतदाताओं की संख्या 23.03 फीसदी है। तीसरे नंबर पर 18 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 18.65 फीसदी है। वहीं, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में कुल 1,43,16,453 मतदाता थे, जिसमें 49 वर्ष से कम आयु वाले मतदाताओं की संख्या 1,05,86,668 थी। 18 से 49 वर्ष वाले मतदाताओं की संख्या लगभग 73.94 फीसदी थी। 


इस बार के चुनाव में 18 से 49 वर्ष वाले मतदाताओं की संख्या में बीते चुनाव की तुलना में 4.64 फीसदी की कमी आई है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मतदान सूची में नाम शामिल कराने का अंतिम दिन 26 अप्रैल था। 22 अप्रैल तक दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1.51 करोड़ है। इसमें 26 अप्रैल तक का डाटा भी शामिल किया जाएगा। ऐसे में मतदाताओं की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

50 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 30.69%
दिल्ली में 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 30.69 फीसदी है। इनमें सबसे ज्यादा 50-59 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 15.50 फीसदी है। वहीं, 60-69 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 8.63 फीसदी और 70-79 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 4.92 फीसदी है। 80 से अधिक उम्र वाले मतदाताओं की संख्या 1.63 फीसदी है।

यह है मतदाताओं की संख्या

           उम्र-----2019 ----2024 में मतदाता

  • 18-19--254723--234631
  • 20-29--3100010--2582661
  • 30-39--4196683--4169884
  • 40-49--3035252--3478734
  • 50-59--1879290--2341933
  • 60-69--1100848--1303600
  • 70-79--565572--743617
  • 80-89--161568--214051
  • 90 वर्ष से अधिक--22507--33050


22 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में मतदाता--1,51,02,161

  • पुरुष- 81,63,874
  • महिला- 69,37,072
  • अन्य- 1215
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed