फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LS Elections: 51 nominations of candidates in Delhi on the sixth day, tomorrow is the last day

LS Elections : दिल्ली में छठे दिन सबसे ज्यादा 51 उम्मीदवारों के नामांकन, पर्चा भरने का कल अंतिम दिन

Sun, 05 May 2024 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 05:29 AM IST
सार

सातों लोकसभा सीटों से भाजपा के सभी प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। वहीं, आप के चार व कांग्रेस के दो उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। अब सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार का नामांकन शेष है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश है और सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। 

विज्ञापन
LS Elections: 51 nominations of candidates in Delhi on the sixth day, tomorrow is the last day
आप उम्मीदवार सोमनाथ भारती का रोड शो... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नामांकन के छठे दिन शनिवार को सबसे ज्यादा 51 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सातों लोकसभा सीटों से भाजपा के सभी प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। वहीं, आप के चार व कांग्रेस के दो उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। अब सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार का नामांकन शेष है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश है और सोमवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। 

विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।  दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार कई उम्मीदवारों ने एक सेट से ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके अलावा कवरिंग  उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया है। शनिवार को 51 प्रत्याशियों ने 71 पर्चे दाखिल किए। अब तक कुल 141 उम्मीदवारों ने 186 नामांकन पत्र भरे हैं। बसपा उम्मीदवारों ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली, चांदनी चौक, दक्षिणी दिल्ली व पूर्वी दिल्ली से नामांकन किया है। 
विज्ञापन


महाबल ने कहा- नहीं दिख रही कोई चुनौती
पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने मंदिर में श्रीराम का आशीर्वाद लेकर रोड शो किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह और कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत समेत विधायक व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों के साथ निकले नामांकन जुलूस में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा व पार्टी के झंडे के साथ केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महाबल ने कहा कि इस बार मुझे कोई चुनौती नहीं दिखाई दे रहा है। केजरीवाल की गिरफ्तारी से लोगों के मन में रोष है। वे गरीबों की मदद करते हैं। उनकी गारंटी हर घर में दिखाई देती है। फ्री बिजली, मुफ्त पानी की सुविधा लोगों को मिल रही है। दिल्ली में स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर किया। मोहल्ला क्लीनिक बनवाए। अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसे महंगे टेस्ट मुफ्त में होते हैं। बुजुर्गों के लिए तीर्थयात्रा योजना चलाई। महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी। वहीं, पीएम की गारंटी जुमले के अलावा कुछ नहीं है। यह चुनाव 2009 के चुनाव की तरह दिखाई दे रहा है। लोगों में इस बार गठबंधन को जिताने का जज्बा है। भाजपा ने छह सांसदों के टिकट काटकर खुद ही हार मान ली है, क्योंकि उन्होंने कोई काम नहीं किया है। वहीं, संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के बेटे केजरीवाल को जेल में डालने से लोगों में काफी गुस्सा है। दिल्ली की जनता जेल में डालने वाले को वोट से जवाब देगी। भाजपा का 400 पार का नारा फर्जी है। 

महाबल के पास 19.93 करोड़ की संपत्ति
चुनावी हलफनामे के अनुसार महाबल के पास 19.93 करोड़ की संपत्ति है। इसमें 4.16 करोड़ की चल और 15.77 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं पत्नी उर्मिला के पास 23.10 कराेड़ की संपत्ति है। बीते 2019 के लोकसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार उनके पास 18.26 करोड़ की संपत्ति थी। इसमें 3.54 करोड़ की चल और 14.72 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी। पत्नी के पास 26.81 कराेड़ की चल-अचल संपत्ति थी।

सीएम की गिरफ्तारी का जवाब वोट से : सोमनाथ
नई दिल्ली लोकसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने नामांकन से पहले पटेल नगर में आप कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव अलग है। दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी से गुस्से में है। 

आज हर तरफ एक ही बात है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का जनता वोट से जवाब देगी। इस बार का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। 10 साल पुरानी भाजपा की सरकार ने देश को हर स्तर पर कमजोर करने का काम किया है। तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना सबूत के गिरफ्तार कर लिया गया। हम अहिंसावादी और गांधीवादी लोग हैं। गांधीवादी अपनी बारी का इंतजार करता है। भाजपा वाले हिंसा का सहारा लेते हैं। इसके बाद सोमनाथ ने नामांकन से पहले घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पत्नी, दोनों बच्चे, मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत विधायक व पार्षद के साथ रैली निकालते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। 

गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ आवाज उठा रही है। दिल्ली में लोग दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। पहला, नई दिल्ली लोकसभा के लोगों ने भाजपा को वोट देकर 10 साल तक सांसद बनाया। यहां से जीत कर भाजपा की सांसद केंद्रीय मंत्री भी बनीं, लेकिन कुछ काम नहीं किया। दूसरा, केजरीवाल जनता के काम कर रहे थे, इन लोगों ने उन्हें भी जेल में डाल दिया। ऐसे में दिल्ली के लोगों में रोष है।

सोमनाथ भारती के पास नहीं है अचल संपत्ति
सोमनाथ भारती के पास अचल संपत्ति नहीं है। उनके पास 33.96 लाख की चल संपत्ति हैं। वहीं, 15.06 लाख रुपये का कर्ज है। उनकी पत्नी के नाम 1.25 करोड़ रुपये की अचल व 64.46 लाख की अचल संपत्ति है।

आप कर रही नई दिल्ली से सुनीता को उतारने की तैयारी : भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह व प्रदेश भाजपा मंत्री हरीश खुराना ने कहा कि आप प्रत्याशियों को प्रचार में जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। ऐसे में गठबंधन नई दिल्ली से प्रत्याशी बदलने की तैयारी है। एक महीने का फीडबैक मिलने के बाद आप को भी पता चल गया है कि समर्थक ही उनका साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सोमनाथ की जगह सुनीता केजरीवाल को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उतारने के लिए माहौल बनाया जा रहा है। संभावना है कि सुनीता सोमवार को नामांकन कर सकती हैं। भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज की जीत अभी से सुनिश्चित है। भाजपा सातों सीटों पर जीतेगी। जनता सोमनाथ से पूछ रही है कि पत्नी आपके खिलाफ है तो फिर महिलाएं आपके शासन में कैसे सुरक्षित रहेंगी। 

पूर्वी दिल्ली के लोग सिसोदिया के साथ : कुलदीप
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने नामांकन के लिए पटपड़गंज में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र से रोड शो शुरू कर संदेश देने का काम किया है कि भाजपा कितनी भी ताकत लगा ले, लेकिन पूर्वी दिल्ली के लोग सिसोदिया के साथ खड़े हैं। दिल्ली के लोग बार जेल का जवाब वोट से देंगे। 

आप के समर्थन में लोग शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पीली पगड़ी और बाबा साहब की नीली पट्टी बांधकर निकले हैं। भाजपा ने गलत तरीके से केजरीवाल को जेल में डालने का काम किया। रोड शो के दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंत्री आतिशी और विधायक दिलीप पांडे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कुलदीप ने माता-पिता व मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कुलदीप के नामांकन के दौरान आप नेता आदिल अहमद खान सहित अन्य विधायक व नेता भी मौजूद रहे। वहीं, मंत्री आतिशी ने कहा कि जितनी बड़ी संख्या में पूर्वी दिल्ली के लोग निकलकर आए हैं, उससे साफ दिख रहा है कि कुलदीप को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का जवाब वोट से देंगे। वहीं दिलीप पांडे ने कहा कि भाजपा की पूरी कोशिश रही कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष की आवाज को खत्म किया जाए। इसके लिए विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। 

चांदनी चौक भाजपा के लिए चुनावी क्षेत्र, मेरे लिए परिवार : जयप्रकाश
चांदनी चौक से आप-कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल ने शनिवार को अपना नामांकन भरा। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक के विकास में कभी कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। क्षेत्र की जनता जानती है कि विकास कार्य ठप हैं।

भाजपा सांसद ने दस साल तक जनता को ठगने का काम किया है। यह भी कहा कि उनका परिवार करीब 100 सालों से चांदनी चौक में बसा है, वे यहां की एक एक गली और मोहल्ले से वाकिफ हैं। हरेक व्यक्ति से जुड़े हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी के लिए चांदनी चौक केवल एक चुनावी क्षेत्र है जबकि उनके लिए चांदनी चौक और यहां के लोग अपना परिवार हैं। पांच बार सांसद रहे कांग्रेस नेता जयप्रकाश अग्रवाल ने शनिवार को अपनी भाभी सरोज अग्रवाल से तिलक लगवाकर और मुंह मीठा कर नामांकन भरने घर से निकले। यमुना बाजार स्थित प्राचीन मरघट वाले श्री हनुमान बाबा  मंदिर गए और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

पांच साल में बढ़ी जेपी की संपत्ति
कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल की पांच साल में संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को दाखिल हलफनामे के अनुसार उनके पास 2.55 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के हलफनामे में दो करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति की जानकारी दी गई थी। पत्नी सरिता की भी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 10.78 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं वर्ष 2019 के दौरान दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनके पास 7.57 कराेड़ रुपये की संपत्ति थी। ब्यूरो

आप ने हरियाणा-दिल्ली के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
आप ने शनिवार को दिल्ली और हरियाणा के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रचार की कमान संभाल रखी है। हाल ही में उन्होंने पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और गुजरात के भरूच व भावनगर निर्वाचन क्षेत्रों में आप के उम्मीदवारों के साथ रोड शो किया। रविवार को दक्षिणी दिल्ली सीट से आप उम्मीदवार सही राम पहलवान के समर्थन में रोड शो में शामिल हो सकती हैं। 

  • इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम भी शामिल है। वह इस समय आंखों के इलाज के लिए विदेश में हैं। इनके अलावा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत समेत अन्य नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed