फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LPG Shortage New Policy Implemented in Delhi Supply Commercial Cylinders Equivalent to 20 percentage of Daily

LPG की किल्लत: दिल्ली में नई नीति लागू, रोजाना खपत का 20 फीसदी कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराने का फैसला

Sat, 14 Mar 2026 10:06 PM IST
विकास कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 14 Mar 2026 10:06 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर यह नीति जारी की है। इसका उद्देश्य मौजूदा कमी के दौरान एलपीजी सिलिंडरों का उचित और नियंत्रित वितरण सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
LPG Shortage New Policy Implemented in Delhi Supply Commercial Cylinders Equivalent to 20 percentage of Daily
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की मौजूदा कमी को देखते हुए केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुपालन में नई वितरण नीति लागू की गई है। इस नीति के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में प्रतिदिन औसत खपत के आधार पर अधिकतम 20 प्रतिशत तक कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन


...ताकि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों के मिल सके गैस
दिल्ली सरकार ने तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर यह नीति जारी की है। इसका उद्देश्य मौजूदा कमी के दौरान एलपीजी सिलिंडरों का उचित और नियंत्रित वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को आवश्यक मात्रा में गैस मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 प्रतिशत सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान
नई नीति के तहत दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति औसत दैनिक खपत के आधार पर की जाएगी। अधिकतम 20 प्रतिशत तक सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान किया गया है, जिससे आपूर्ति पर निगरानी बनी रहे और संकट की स्थिति में जरूरतमंद उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिल सके।

विज्ञापन

आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित रखा जा सके
अधिकारियों के मुताबिक यह कदम मौजूदा एलपीजी संकट को देखते हुए उठाया गया है। सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियां मिलकर स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित रखा जा सके और किसी तरह की कालाबाजारी या अनियमितता को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed