फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LPG robbed millions hijacked truck operators

परिचालक को अगवा कर लाखों के एलपीजी सिलेंडर लूटे

Sun, 08 Feb 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 08 Feb 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
LPG robbed millions hijacked truck operators

कविनगर थाने के नजदीक सर्वोदय अस्पताल के पास ट्रक परिचालक एजाज को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने एलपीजी सिलेंडर लूट लिए। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


ट्रक लावारिस हालत में वैशाली में खड़ा मिल गया है। कविनगर एसएचओ का दावा है कि ट्रक में 145 खाली एलपीजी सिलेंडर थे, जिनमें से 35 लूटे गए, बाकी 110 ट्रक में ही मिल गए।
विज्ञापन


ट्रक चालक और परिचालक से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस चोरी में रिपोर्ट दर्ज करने की फिराक में थी।

पुलिस ने बताया कि वारदात शनिवार देर रात की है। ट्रक मेरठ से विजयनगर के लिए चला था। सर्वोदय अस्पताल के पास ट्रक रोककर परिचालक उसमें सो गया।

चालक कहीं चला गया। तीन-चार बदमाशों ने परिचालक एजाज निवासी लिसाड़ी गेट को गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया और उसे वैशाली ले गए।

बदमाशों ने वहां दूसरी गाड़ी मंगवाई और ट्रक में लदा माल लोड कर भाग गए। बदमाशों के चंगुल से छूटने पर उसने पुलिस को सूचना दी। दूसरी तरफ, सूत्रों का कहना है कि कविनगर पुलिस ने लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार सुबह ट्रक से माल चोरी होने की तहरीर ली, लेकिन दोपहर बाद मामला मीडिया में उजागर होने के बाद कविनगर पुलिस ने देर शाम लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed